सौर ऊर्जा योजना में नालंदा को मिला सीएपी का दर्जा बिहारशरीफ | 14/01/26 सिटी रिपोर्टर | बिहारशरीफ डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग ने जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 1 किलोवाट सोलर पैनल का खर्च लगभग 60 हजार रुपये है, जिसमें 30 हजार रुपये सरकार का अनुदान है। 2 किलोवाट पैनल का खर्च 1 लाख 20 हजार रुपये है, जिसमें 60 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलते हैं। अधिकतम अनुदान राशि 78 हजार रुपये निर्धारित है। योजना में सोलर पैनल और उपकरणों पर 5 वर्ष का मेंटेनेंस तथा 10 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है। वर्तमान में जिले में 1698 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जिनमें से 949 का अधिष्ठापन पूरा हो चुका है। 909 उपभोक्ताओं को अनुदान राशि भी जारी की जा चुकी है। नालंदा राज्य में क्रियान्वयन और अधिष्ठापन के मामले में पटना के बाद दूसरे स्थान पर है और भारत सरकार ने जिले को सीएपी के लिए चयनित किया है।इच्छुक उपभोक्ता योजना में आवेदन के लिए www.pmsuryaghar.gov. in पर लॉगिन कर सकते ह...
All india tourist place आज की ताज न्यूज़ क्रिकेट समाचार ताजा पर्सनल लोन