सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहारशरीफ में 28 जनवरी से फ्लाईओवर चालू होने की संभावनाः 6 बार उद्घाटन की डेट फेल,

 बिहारशरीफ में 28 जनवरी से फ्लाईओवर चालू होने की संभावनाः 6 बार उद्घाटन की डेट फेल, जाम से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी बिहारशरीफ शहर में एलआईसी कार्यालय से सोगरा कॉलेज तक बन रहे फ्लाईओवर अब तक चालू नहीं हो सका है। 15 जनवरी की घोषित डेट एक बार फिर फेल हो गई। यह महज एक तिथि का टलना नहीं, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई और जनता के सब्र की परीक्षा का नया अध्याय है।
चार साल छह बार टली


करीब चार साल से निर्माणाधीन इस फ्लाईओवर के उद्घाटन की यह छठी डेट है जो पूरी नहीं हो सकी। इससे पहले दशहरा 2024, जनवरी 2025, जून 2025, दशहरा 2025 और दीपावली 2025 में भी यह परियोजना चालू होने वाली थी, लेकिन हर बार शहरवासियों को निराशा ही हाथ लगी।


73 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत 2022 में स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुई थी। तब जुलाई 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। आज जनवरी 2026 में भी यह अधूरा खड़ा है। 28 जनवरी तक चालू होने की संभावना है। रोज जाम, रोज की मजबूरी


फ्लाईओवर के अधूरे रहने से सबसे ज्यादा परेशानी आम शहरवासियों को हो रही है। भरावपर से लेकर मछली मंडी तक रोजाना घंटों जाम लगा रहता है। ऑफिस जाने वाले, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे, बीमार मरीज - सभी इस जाम की मार झेलने को मजबूर हैं।


बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी कुमार निशांत विवेक ने बताया कि 15 जनवरी की तारीख को आगे बढ़ा कर 28 जनवरी की संभावित डेट तय की गई है।

नालंदा फ्लिववर




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओडिशा के मलकानगरी जिले मे सोमवार तड़के बड़ी हिंसा भड़क गई जब हाथियार बंद आदिवासी भीड़ ने बंगला देशी मूल के लोगों को एमवी-26 गांव पर हमला कर दिया,

 आदिवासियों ने जलाये बंगलादेशियों के करीब 150 घर,, ओडिशा के मलकानगरी जिले मे सोमवार तड़के बड़ी हिंसा भड़क गई जब हाथियार बंद आदिवासी भीड़ ने बंगला देशी मूल के लोगों को एमवी-26 गांव पर हमला कर दिया, और करीब 150 घरों को आग के हवाले कर दिया, यह हमला एक लापता आदिवासी महिला लेक पदियामी (51) का सर कटा शव मिलने के बाद हुआ, महिला का शव पास के राखलगुड़ा गांव मे नदी के किनारे मिला, जिसके बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय मे भारी अक्रोश फैल गया,, आदिवासियों ने आरोपियों की जल्दि गिरफ्तारी और महिला के कटे सर की तलाश करने की मांग की है, प्रदर्शन कारियों का आरोप है, की एमवी-26 गांव के सुका रंजन मण्डल ने संपत्ति विवाद के चलते महिला की हत्या की, इसके बाद हजारों की भीड़ हथियारों के साथ एमवी-25इलाके मे जमा हो गई और हालात विगड़ गये,

Border 2 (2026) - movie / reviaw cast & release date 23 जनबरी

बॉर्डर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एकसाइमेंट बनी हुई है फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है फिल्म से आह्वान सेट्टी 5 साल बाद कम बैक कर रहे है  रिलीज हुआ बॉर्डर 2 का ट्रेलर खबर ये भी आई थी कि बॉर्डर 2 के टेलरका काम अधूरा है इस वजह से इसमे देरी हो सकती है लेकिन सनी देओल के पोस्ट ने इन सभी अटकाली पर विराम लगा दिया ओर बॉर्डर 2 का ट्रेलर कर दिया गया है 😅

फैटी लीवर से पूरा भारत जूझ रहा है" वजन कम करें” ज़्यादा वज़न है तो धीरे-धीरे वज़न घटाएं, इससे लिवर फैट कम होता है:

फैटी लीवर से पूरा भारत जूझ रहा है फैटी लीवर ठीक करने के लिए जीवनशैली और आहार में बदलाव ज़रूरी हैं: वजन घटाना, नियमित व्यायाम (रोज़ 30 मिनट), शराब छोड़ना, और स्वस्थ आहार (कम चीनी, संतृप्त वसा, प्रोसेस्ड फूड; ज़्यादा फल, सब्ज़ियां, ओमेगा-3) अपनाना चाहिए, साथ ही मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित रखना चाहिए; गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह और दवा की ज़रूरत हो सकती है. जीवनशैली में बदलाव: 1”वजन कम करें” ज़्यादा वज़न है तो धीरे-धीरे वज़न घटाएं, इससे लिवर फैट कम होता है: 2 “व्यायाम करें: हर दिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग करें या एरोबिक व्यायाम करें”  3” शराब छोड़ें: अगर शराब कारण है, तो पूरी तरह बंद कर दें” 4 “ आहार में बदलाव (क्या खाएं और क्या न खाएं): इनसे बचें: 5” मीठे पेय, फ्रूट जूस (फ्रुक्टोज ज़्यादा होता है). सफेद चावल, सफेद ब्रेड, आलू (रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट). मक्खन, क्रीम, रेड मीट, सॉसेज (संतृप्त वसा). इनका सेवन करें: 6 “ ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली मछली (सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन). जैतून का तेल, एवोकाडो. बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज. हल्दी (गर्म पानी के साथ सुबह), विट...