सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सौर ऊर्जा योजना में नालंदा को मिला सीएपी का दर्जा

 

सौर ऊर्जा योजना में नालंदा को मिला सीएपी का दर्जा

सौर ऊर्जा योजना में नालंदा को मिला सीएपी का दर्जा


बिहारशरीफ | 14/01/26


सिटी रिपोर्टर |


बिहारशरीफ


डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग ने जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 1 किलोवाट सोलर पैनल का खर्च लगभग 60 हजार रुपये है, जिसमें 30 हजार रुपये सरकार का अनुदान है। 2 किलोवाट पैनल का खर्च 1 लाख 20 हजार रुपये है, जिसमें 60 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलते हैं। अधिकतम अनुदान राशि 78 हजार रुपये निर्धारित है। योजना में सोलर पैनल और उपकरणों पर 5 वर्ष का मेंटेनेंस तथा 10 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है। वर्तमान में जिले में 1698 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जिनमें से 949 का अधिष्ठापन पूरा हो चुका है। 909 उपभोक्ताओं को अनुदान राशि भी जारी की जा चुकी है। नालंदा राज्य में क्रियान्वयन और अधिष्ठापन के मामले में पटना के बाद दूसरे स्थान पर है और भारत सरकार ने जिले को सीएपी के लिए चयनित किया है।इच्छुक उपभोक्ता योजना में आवेदन के लिए www.pmsuryaghar.gov. in पर लॉगिन कर सकते हैं या टॉल फ्री नंबर 15555 पर जानकारी ले सकते हैं। बैंकों से 5.5 प्रतिशत की सस्ती दर पर लोन भी उपलब्ध है।


डीएम की अध्यक्षता में 16 जनवरी को टाउन हॉल में 'सौर ऊर्जा अग्रदूत' सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शून्य खपत करने वाले उपभोक्ताओं, संवेदकों, बैंकों और विद्युत कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओडिशा के मलकानगरी जिले मे सोमवार तड़के बड़ी हिंसा भड़क गई जब हाथियार बंद आदिवासी भीड़ ने बंगला देशी मूल के लोगों को एमवी-26 गांव पर हमला कर दिया,

 आदिवासियों ने जलाये बंगलादेशियों के करीब 150 घर,, ओडिशा के मलकानगरी जिले मे सोमवार तड़के बड़ी हिंसा भड़क गई जब हाथियार बंद आदिवासी भीड़ ने बंगला देशी मूल के लोगों को एमवी-26 गांव पर हमला कर दिया, और करीब 150 घरों को आग के हवाले कर दिया, यह हमला एक लापता आदिवासी महिला लेक पदियामी (51) का सर कटा शव मिलने के बाद हुआ, महिला का शव पास के राखलगुड़ा गांव मे नदी के किनारे मिला, जिसके बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय मे भारी अक्रोश फैल गया,, आदिवासियों ने आरोपियों की जल्दि गिरफ्तारी और महिला के कटे सर की तलाश करने की मांग की है, प्रदर्शन कारियों का आरोप है, की एमवी-26 गांव के सुका रंजन मण्डल ने संपत्ति विवाद के चलते महिला की हत्या की, इसके बाद हजारों की भीड़ हथियारों के साथ एमवी-25इलाके मे जमा हो गई और हालात विगड़ गये,

Border 2 (2026) - movie / reviaw cast & release date 23 जनबरी

बॉर्डर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एकसाइमेंट बनी हुई है फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है फिल्म से आह्वान सेट्टी 5 साल बाद कम बैक कर रहे है  रिलीज हुआ बॉर्डर 2 का ट्रेलर खबर ये भी आई थी कि बॉर्डर 2 के टेलरका काम अधूरा है इस वजह से इसमे देरी हो सकती है लेकिन सनी देओल के पोस्ट ने इन सभी अटकाली पर विराम लगा दिया ओर बॉर्डर 2 का ट्रेलर कर दिया गया है 😅

फैटी लीवर से पूरा भारत जूझ रहा है" वजन कम करें” ज़्यादा वज़न है तो धीरे-धीरे वज़न घटाएं, इससे लिवर फैट कम होता है:

फैटी लीवर से पूरा भारत जूझ रहा है फैटी लीवर ठीक करने के लिए जीवनशैली और आहार में बदलाव ज़रूरी हैं: वजन घटाना, नियमित व्यायाम (रोज़ 30 मिनट), शराब छोड़ना, और स्वस्थ आहार (कम चीनी, संतृप्त वसा, प्रोसेस्ड फूड; ज़्यादा फल, सब्ज़ियां, ओमेगा-3) अपनाना चाहिए, साथ ही मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित रखना चाहिए; गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह और दवा की ज़रूरत हो सकती है. जीवनशैली में बदलाव: 1”वजन कम करें” ज़्यादा वज़न है तो धीरे-धीरे वज़न घटाएं, इससे लिवर फैट कम होता है: 2 “व्यायाम करें: हर दिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग करें या एरोबिक व्यायाम करें”  3” शराब छोड़ें: अगर शराब कारण है, तो पूरी तरह बंद कर दें” 4 “ आहार में बदलाव (क्या खाएं और क्या न खाएं): इनसे बचें: 5” मीठे पेय, फ्रूट जूस (फ्रुक्टोज ज़्यादा होता है). सफेद चावल, सफेद ब्रेड, आलू (रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट). मक्खन, क्रीम, रेड मीट, सॉसेज (संतृप्त वसा). इनका सेवन करें: 6 “ ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली मछली (सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन). जैतून का तेल, एवोकाडो. बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज. हल्दी (गर्म पानी के साथ सुबह), विट...